Skip to main content

Technical Analysis क्या है और कैसे काम करता है?

Technical Analysis क्या है और कैसे काम करता है?
Technical analysis

Technical Analysis में चार्ट्स का उपयोग करके प्राइस और वॉल्यूम का past performance का analysis किया जाता है और उसके सहारे शेयर की सप्लाई और डिमांड को समझकर उस स्टॉक की फ्यूचर प्राइस का अंदाजा लगाया जाता है इसका उपयोग शॉर्ट टर्म में शेयर प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए किया जाता है।

• Technical Analysis में तिन तरह के चार्ट्स होते हैं -

1.Line Chart

2.Bar Chart

3.Candlestick Chart

Line Chart

• Line chart सबसे आसान प्रकार का चार्ट है इसमें हर दिन का बंद भाव दिखाया जाता है मतलब कि सिर्फ क्लोज प्राइस दिखाया जाता है इसलिए ट्रेडर की जरूरत लाइन चार्ट पर बहुत कम होती हैं।

Bar Chart

• Technical Analysis मे Bar chart बहुत ही प्रसिद्ध है इसमें खरी लाइन का सबसे ऊपरी पॉइंट दिन का सबसे ऊंचा भाव दिखाता है मतलब कि हाई प्राइस और सबसे निचला पॉइंट निचला भाव दिखाता है यानी कि लो प्राइस और इस लाइन की जो बाए साइड की पॉइंट होती है वह ओपन प्राइस को दिखाता है और जो पर दाएं प्वाइंट होती है वह क्लोज प्राइस को दिखाती हैं।

• Line chart के तुलना में Bar chart से हमें ज्यादा फायदा होता है क्योंकि यह दिन का हाई प्राइस,लो प्राइसह,ओपन प्राइस और क्लोज प्राइस दिखाता हैं।

Candlestick Chart

• Candlestick chart का Technical Analysis में बहुत ज्यादा उपयोग होता हैं।

• दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रेडर इसी चार्ट का उपयोग करते हैं इसे जैपनीज कैंडलेस्टिक चार्टिंग कहा जाता है इसमें बार चार्ट की तरह ओपन क्लोज हाई लो प्राइस को दर्शाया जाता है।

How Technical Analysis Works?

• दोस्तों तो आप एक उदाहरण से समझिए कि मान लीजिए आप किसी अनजान शहर में जाते हैं तो आपको एक डायरेक्शन की जरूरत पड़ती है जो आपको सही रास्ते पर ले जाए बस इसी तरह टेक्निकल एनालिसिस काम करता है इसमें चार्ट आपके लिए नक्शे का काम करता है।

• Technical Analysis में चार्ट यह आपके सामने क्षेत्र के तरफ पेश करता है इसे आप सटीक रूप से यह जान सकते हैं कि अफसर की चाल किस तरफ होगी।

• इससे आप देखकर समझ सकते हो कि गिरावट कहां पर सपोर्ट लेगी और तेजी का रेजिस्टेंस कहां पर है, यह सभी जानकारी चार्ट से हासिल की जा सकती है।

Why We Need To Learn Technical Analysis?

• बिना technical analysis का ज्ञान हासिल किए बगैर शेयर बाजार में उतरना यह हथियारों के बगैर रणभूमि में उतरने के बराबर है चाहे आपके पास कितना भी पैसा हो वह बिना टेक्निकल एनालिसिस के ज्ञान के वह डूब हि जाएगा इसलिए टेक्निकल एनालिसिस को सीखना बहुत ही आवश्यक है।

• Technical analysis खोज जापान के एक व्यापारी Munchisa Homma ने किया था उनके अनुसार टेक्निकल एनालिसिस के दो प्रमुख कारक होते हैं सप्लाई और डिमांड जिनके आधार पर चार्ट बनाया जाता है जो कि टेक्निकल एनालिसिस का आधार है तो चलिए हम समझते हैं सप्लाई एंड डिमांड क्या है और कैसे काम करता हैं?

Supply And Demand कैसे Technical Analysis का आधार है?

• जब किसी वस्तु की सप्लाई कम हो और डिमांड ज्यादा हो तो उस वस्तु का भाव बढ़ता है जिससे हम Up Trend कहते हैं, और अगर किसी वस्तु की डिमांड कम हो और उसकी सप्लाई अधिक हो तो उस वस्तु का भाव घटता है जिसे हम Down Trend कहते हैं और अगर किसी वस्तु डिमांड और सप्लाई बराबर हो तो वह रेंज में चलता है जिसे हम sideways trend कहते हैं।

दोस्तों नीचे कमेंट में जरूर बताइएगा कि आपको यह जानकारी कैसी लगी और अगर कोई सुझाव हो तो भी हमें बताइएगा धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

Fundamental Analysis क्या है और कैसे सिखे?

Fundamental Analysis कैसे सिखे? Fundamental analysis आज हम जानेंगे कि Fundamental Analysis क्या है ? और कैसे काम करता है ? तो चलिए शुरू करते हैं। • Fundamental analysis आसान भाषा में बताऊं तो Fundamental Analysis का मतलब होता है किसी बिजनेस को समझना और उसे परखना,देखिए इन्वेस्टमेंट और बिजनेस दोनों एक दूसरे से पूरी तरह जुड़े हैं, इन्वेस्टिंग करते वक्त आपको इन्वेस्टिंग के तरीके  के साथ-साथ बिजनेस के तरीके से भी सोचना पड़ता है और ऐसे ही बिजनेस के तरीके के साथ-साथ आपको इन्वेस्टिंग के तरीके से भी सोचना होता है तो fundamental analysis करते वक्त आपको दोनों तरीके से सोचना होता हैं। •  Fundamental Analysis सीखने के लिए - • आपको Financial statement और Financial ratio का Analysis और valuation करना शिखना परेगा। • आपको competitive advantage,business strategy और management analysis भी आना चाहिए। • Fundamental analysis दो तरह के होते हैं - 1.Qualitative Analysis 2.Quantitative Analysis • Qualitative Analysis में Management,business strategy,competitive advantage यह...

Where to open demat account? (डीमैट खाता कहाँ खोले?)

डीमैट खाता कहाँ खोले?(where to open Demate Account?)  where to open Demat account?  दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप डीमैट अकाउंट कहां खोलें और उसे खोलने के लिए आपको किस किस चीज की जरूरत पड़ सकती है तो देखिए डीमेट अकाउंट खोलने के लिए बहुत सारे ऑप्शन होते हैं जैसे बहुत सारे इंस्टिट्यूट है, बहुत सारे बैंक्स है, और बैंक के साथ दिक्कत यह है कि वह लोग ब्रोकरेज चार्जेस बहुत ज्यादा लेते हैं इसलिए बहुत सारे ब्रोकर अवेलेबल है जिसे आप यह अकाउंट खुलवा सकते हैं उनके ब्रोकरेज चार्जेस बहुत कम होते हैं बैंक के प्रति, और इनके अलावा कुछ डिस्काउंट ब्रोकर भी अवेलेबल है जो फिक्स अमाउंट के अंदर सौदा करने की सुविधा देते हैं तो आप कहीं भी खुलवा सकते हैं अपनी सुविधा देकर बस मैं आपको जानकारी दे रहा हूं। Difference between full service brokerage or discount brokerage (पूर्ण सेवा ब्रोकरेज या डिस्काउंट ब्रोकरेज के बीच अंतर) देखिए दोस्तों इन दोनों ब्रोकरेज में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है, दोनों ही NSE और BSE  पर रजिस्टर्ड होता है, दोनों के सौदा NSE या BSE में जाते हैं, मैं आप...

जानिए stock split,consolidation,dividend,face value or bonus shares क्या होते हैं?

stock split,consolidation,dividend,face value or bonus shares क्या होते हैं? Stock split • Stock split   Stock split में stock को split यानी कि विभाजित किया जाता है जिससे कम्पनी के number of shares बढ़ जाते हैं और शेयर प्राइस कम हो जाती है, आप उदाहरण से समझिए कि एक ABC नाम की कंपनी है जिसकी शेयर प्राइस है ₹1000 और आपके पास ABC के 100 शेयर है तो अब अगर यह कंपनी 2:1 स्टॉक स्प्लिट घोषित करती है तो इसका मतलब है कि सारे शेयर्स 2 शेयर्स में स्प्लिट हो जाएंगे तो अब आपके शेयर 100 से 200 हो जाएंगे और शेयर प्राइस उसी रेशियो में कम हो जाएगी यानी कि आधी हो जाएगी तो स्टॉक स्प्लिट के बाद भी आपकी इनवेस्टमेंट इतनी है बस नंबर ऑफ शेयर और शेयर की प्राइस चेंज हो जाएगी। स्टॉक स्प्लिट का मोटिव यही रहता है कि इसके जरिए शेयर की प्राइस कम कर के कम्पनी के शेयर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए सस्ते किए जाएं ताकि  small investors भी उसको खरीद सके और शेयर की liquidity बढ़ सके, सारे कंपनी stock split नहीं करती। • consolidation consolidation stock split का उल्टा होता है इससे reverse st...