Skip to main content

Management Analysis करना कैसे सीखे?

Managment Analysis करना कैसे सीखे?


Managment Analysis

• Managment Analysis का मतलब है कंपनी के मैनेजमेंट को पड़खना तो चलिए दोस्तों हम आपको एक उदाहरण से समझाते हैैं कि managment analysis क्या होता है?

• तो मान लीजिए कि अगर आपका कोई दोस्त आपसे कहता है कि मुझे बिजनेस बढ़ाने के लिए तुमसे कुछ पैसे चाहिए या किसी और कारण से पैसे चाहिए तो आप पहले दो चीजें देखोगे उसकी ability यानी कि वह पैसे चुका सकता है या नहीं और दूसरी Honesty यानी इमानदारी पहले आप honesty ही देखोगे क्योंकि अगर वह ईमानदार नहीं होगा तो पैसे होने के बाद भी नहीं चुकाएगा तो बस इसी को मैनेजमेंट एनालिसिस कहते हैं, आपको कंपनी को पड़खना होता है।

• स्टॉक मार्केट में भी यही चीज लागू होती है जिस कंपनी में आप इन्वेस्ट करने जा रहे हो उसका मैनेजमेंट honest और able होना चाहिए जो कंपनी के बिजनेस ग्रोथ और शेयर होल्डर के बारे में भी सोचता हो।

कंपनी की Managment Analysis कैसे कर सकते हैं?

• आप कंपनी से जुड़े वीडियो देख कर पता कर सकते हो।

• आप अखबार या मैगजीन पढ़ कर पता कर सकते हो।

• आप उस कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के इंटरव्यू देख सकते हो।

• आप कंपनी कि DRHP देख कर भी पता कर सकते हो यह आपको गूगल पर मिल जाएगी।

• आप कंपनी के इंटरव्यूज और स्पीच देख सकते हो जो आपको यूट्यूब पर मिल जाएगी।

• कंपनी के एनुअल रिपोर्ट में एक सेक्टर होता है जिसका नाम है managment discussion and analysis वहा आपको कंपनी के past performance और future strategy पढ़ने मिलेगा जो इन्वेस्टर को पता होना बहुत जरूरी है।

• कंपनी के earning conference call को सुनना भी बहुत जरूरी है इसमें आपको कंपनी के मैनेजमेंट और परफॉर्म इसके बारे में पता चलेगा, जिसमें आपको यह भी पता चलेगा कि परफॉर्मेंस अच्छी और खराब क्यों है और फ्यूचर प्लांस की भी जानकारी होती है।

• यह call quarterly रिजल्ट पब्लिश होने के बाद रखा जाता है यह आपको कंपनी के साइट पर मिल जाएगी और यूट्यूब पर भी आपको मिल जाएगी।

• मैनेजमेंट ने किए हुए फ्रॉड या उन पर चल रही केस के बारे में भी पता करना बहुत जरूरी है यह आप गूगल पर सर्च करके कर सकते हो आप उस कंपनी के नाम के आगे या मैनेजमेंट के नाम के आगे scam,fraud या cases डालकर सर्च करोगे तो वह सारी जानकारी आजाएगी इससे आपको पता चल जाएगा कि यह कंपनी अच्छी है या नहीं।

• Managment Analysis अच्छे से करने के लिए आपको skill development करनी होगी जिसका नाम Read between lines है, इसका मतलब है जो बात वह नहीं कह रहे हैं उसको पढ़ना या समझना या उनके व्यवहार से उनको परख लेना यह स्किल्स आपके पास होना बहुत जरूरी हैं।

• आपको मैनेजमेंट के salary पर भी ध्यान देना होगा यह आपको कंपनी के एनुअल रिपोर्ट में मिले जाएगी।

• आप कंपनी का एनुअल रिपोर्ट moneycontrol.com या उस कंपनी के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हो

• कंपनी के managment analysis के बारे में उस कंपनी के एंप्लॉय को भी बहुत कुछ पता होता है तो आप उनसे भी बातचीत कर सकते हो।

तो दोस्तों उम्मीद है कि आपको
managment analysis अंच्छी तरह से समझ आ गया होगा और analysis के बारे में जाने के लिए मेरे वेबसाइट को एक बार जरूर चेक करें और अगर कोई सो जाओ या समस्या हो तो नीचे कमेंट करके बताएं।

Comments

Popular posts from this blog

Fundamental Analysis क्या है और कैसे सिखे?

Fundamental Analysis कैसे सिखे? Fundamental analysis आज हम जानेंगे कि Fundamental Analysis क्या है ? और कैसे काम करता है ? तो चलिए शुरू करते हैं। • Fundamental analysis आसान भाषा में बताऊं तो Fundamental Analysis का मतलब होता है किसी बिजनेस को समझना और उसे परखना,देखिए इन्वेस्टमेंट और बिजनेस दोनों एक दूसरे से पूरी तरह जुड़े हैं, इन्वेस्टिंग करते वक्त आपको इन्वेस्टिंग के तरीके  के साथ-साथ बिजनेस के तरीके से भी सोचना पड़ता है और ऐसे ही बिजनेस के तरीके के साथ-साथ आपको इन्वेस्टिंग के तरीके से भी सोचना होता है तो fundamental analysis करते वक्त आपको दोनों तरीके से सोचना होता हैं। •  Fundamental Analysis सीखने के लिए - • आपको Financial statement और Financial ratio का Analysis और valuation करना शिखना परेगा। • आपको competitive advantage,business strategy और management analysis भी आना चाहिए। • Fundamental analysis दो तरह के होते हैं - 1.Qualitative Analysis 2.Quantitative Analysis • Qualitative Analysis में Management,business strategy,competitive advantage यह...

Where to open demat account? (डीमैट खाता कहाँ खोले?)

डीमैट खाता कहाँ खोले?(where to open Demate Account?)  where to open Demat account?  दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप डीमैट अकाउंट कहां खोलें और उसे खोलने के लिए आपको किस किस चीज की जरूरत पड़ सकती है तो देखिए डीमेट अकाउंट खोलने के लिए बहुत सारे ऑप्शन होते हैं जैसे बहुत सारे इंस्टिट्यूट है, बहुत सारे बैंक्स है, और बैंक के साथ दिक्कत यह है कि वह लोग ब्रोकरेज चार्जेस बहुत ज्यादा लेते हैं इसलिए बहुत सारे ब्रोकर अवेलेबल है जिसे आप यह अकाउंट खुलवा सकते हैं उनके ब्रोकरेज चार्जेस बहुत कम होते हैं बैंक के प्रति, और इनके अलावा कुछ डिस्काउंट ब्रोकर भी अवेलेबल है जो फिक्स अमाउंट के अंदर सौदा करने की सुविधा देते हैं तो आप कहीं भी खुलवा सकते हैं अपनी सुविधा देकर बस मैं आपको जानकारी दे रहा हूं। Difference between full service brokerage or discount brokerage (पूर्ण सेवा ब्रोकरेज या डिस्काउंट ब्रोकरेज के बीच अंतर) देखिए दोस्तों इन दोनों ब्रोकरेज में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है, दोनों ही NSE और BSE  पर रजिस्टर्ड होता है, दोनों के सौदा NSE या BSE में जाते हैं, मैं आप...

जानिए stock split,consolidation,dividend,face value or bonus shares क्या होते हैं?

stock split,consolidation,dividend,face value or bonus shares क्या होते हैं? Stock split • Stock split   Stock split में stock को split यानी कि विभाजित किया जाता है जिससे कम्पनी के number of shares बढ़ जाते हैं और शेयर प्राइस कम हो जाती है, आप उदाहरण से समझिए कि एक ABC नाम की कंपनी है जिसकी शेयर प्राइस है ₹1000 और आपके पास ABC के 100 शेयर है तो अब अगर यह कंपनी 2:1 स्टॉक स्प्लिट घोषित करती है तो इसका मतलब है कि सारे शेयर्स 2 शेयर्स में स्प्लिट हो जाएंगे तो अब आपके शेयर 100 से 200 हो जाएंगे और शेयर प्राइस उसी रेशियो में कम हो जाएगी यानी कि आधी हो जाएगी तो स्टॉक स्प्लिट के बाद भी आपकी इनवेस्टमेंट इतनी है बस नंबर ऑफ शेयर और शेयर की प्राइस चेंज हो जाएगी। स्टॉक स्प्लिट का मोटिव यही रहता है कि इसके जरिए शेयर की प्राइस कम कर के कम्पनी के शेयर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए सस्ते किए जाएं ताकि  small investors भी उसको खरीद सके और शेयर की liquidity बढ़ सके, सारे कंपनी stock split नहीं करती। • consolidation consolidation stock split का उल्टा होता है इससे reverse st...